फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   daina was in love with pakistani doctor

पाकिस्तानी डॉक्टर के प्यार में पागल थीं राजकुमारी डायना

Thu, 01 Aug 2013 12:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
daina was in love with pakistani doctor

ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना की एक दिलचस्प प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है। ब्रिटिश सोशलाइट और डायना की दोस्त जैमिमा खान ने बताया है कि डायना पाकिस्तान के हर्ट सर्जन हसनत खान ये प्यार करती थीं और उनके साथ लंदन छोड़ पाकिस्तान में बसना की तैयारी करने लगी थीं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान की पूर्व पत्नी जैमिमा बताती हैं कि डायना, हसनत को बेइंतहा प्यार करती थीं और 1995 से 97 तक दो साल चले प्रेमप्रसंग के बाद उनके साथ रहना चाहती थीं।
विज्ञापन


वैनिटी फेयर पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में जैमिमा ने यह बातें कहीं। उनके अनुसार डायना शादी के सिलसिले में पाकिस्तान में हसनत के परिवार से भी मिली थीं। लेकिन हसनत का परिवार एक अंग्रेज लड़की से शादी को लेकर डरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनत की मां को मनाना चाहती थीं
जैमिमा ने बताया कि डायना दो बार पाकिस्तान भी आई थीं और उन्होंने इमरान के अस्पताल के लिए फंड इकट्ठा करने में मदद भी की थी। इस दौरान दोनों बार वह शादी की संभावनाओं को लेकर छिपकर हसनत के परिवार से भी मिली थीं।

डायना को पता था कि उन्हें पाकिस्तान में रहना पड़ेगा। वह जानना चाहती थीं कि उनके लिए पाकिस्तान में रहना कितना मुश्किल है। हमारी दोस्ती होने के पीछे भी यह एक कारण था।

लेकिन लाख कोशिशों के बाद हसनत का परिवार डायना को अपना नहीं रहा था। वह हसनत की बहनों से भी मिलीं।

साक्षात्कार में जैमिमा ने बताया कि डायना खासतौर से हसनत की मां को मनाना चाहती थीं। हसनत की कट्टर विचारों वाली पश्तून मां के लिए एक अंग्रेज लड़की से अपने की बेटे की शादी करना किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

हसनत बचते थे शादी से
माना जाता है कि हसनत शादी करने पर मीडिया के पीछे पड़ने से भी डरते थे।

जैमिमा के अनुसार हसनत का मानना था कि शादी एक हास्यास्पद विचार है और सामान्य जिंदगी जीने के लिए उन्हें पाकिस्तान जाना होगा। हसनत ने यह बात डायना से भी कही थी। हसनत के शादी को लेकर इस रवैया से वह बहुत परेशान भी थीं।

इस लेख के अनुसार डायना और हसनत के रिश्ते के बिगड़ने के बाद डायना ने डोडी अल फैयद से रिश्ता जोड़ा। हसनत का शादी को लेकर लापरवाह रहना डायना पसंद नहीं था और डोडी के लिए शादी कोई परेशानी का मुद्दा नहीं था। कथित तौर पर माना जाता है कि डायना को डोडी एक अंगूठी देने वाला था।


लेकिन डायना फिर भी हसनत को याद करती थीं और अपने अंतिम दिनों में उन्होंने एक दोस्त से कहा कि सभी न उनके जरिए प्रचार पाने की कोशिश की लेकिन हसनत ने कभी ऐसा नहीं किया।

डायना और हसनत के संबंधों पर फिल्म बन रही है। हालांकि हसनत ने फिल्मकार को सहयोग करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed