फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dailouge between india and pakistan after pathankot terror attack

वार्ता को लेकर पाकिस्तान के दावे पर भारत ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

Mon, 11 Jan 2016 09:00 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
dailouge between india and pakistan after pathankot terror attack

पाकिस्तान के तय समय पर ही विदेश सचिव स्तर की वार्ता होने के दावे के बावजूद इस पर संशय कायम है। भारत ने इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन


किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दे कर भारत ने एक बार फिर से पठानकोट आतंकी हमला मामलों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग पर डटे रहने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हमले के बाद सरकार घरेलू मोर्चे पर विपक्ष के सियासी हमलों से घिरी हुई है। यही कारण है कि विदेश मंत्रालय ने बीते हफ्ते साफ तौर पर कहा था कि वार्ता मामले की गेंद पाकिस्तान के पाले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सबूत उपलब्ध कराने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

पाक को नहीं दिया गया कोई संदेश

dailouge between india and pakistan after pathankot terror attack

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने पठानकोट हमले के बाद विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर फिलहाल पाकिस्तान को कोई संदेश नहीं दिया है। इस हमले के बाद भारत ने लगातार इसमें शामिल लोगों और संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बाद विदेश मंत्रालय ने अलग-अलग समय में पाकिस्तान को वार्ता से पहले कार्रवाई के सहारे विदेश सचिव स्तर के लिए वार्ता का माहौल बनाने का संदेश दिया है।

चूंकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर नए सिरे से सरकार में बात हुई है, ऐसे में पाकिस्तान के दावे के बावजूद असमंजस कायम है।

पाक के साथ संपर्क बाधित करने की जरूरत नहीं

dailouge between india and pakistan after pathankot terror attack

वहीं कांग्रेस पार्टी ने रविवार को कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हमले के बावजूद पाकिस्तान के साथ संपर्क बाधित करने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह सरकार को तय करना है कि संपर्क का स्तर, प्रकृति और तीव्रता क्या होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कह चुकी है कि इस उकसावे के बावजूद पाकिस्तान के साथ संपर्क को बाधित करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले, सुरक्षा की स्थिति और पाकिस्तान के साथ बातचीत के संदर्भ में सरकार ने विपक्ष के साथ कोई सूचना साझा नहीं की है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सिंघवी ने कहा कि यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed