{"_id":"fcbfed58-a82f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"da-hike-for-central-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: केंद्रीय कर्मियों का डीए 8 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुशखबरी: केंद्रीय कर्मियों का डीए 8 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
महंगाई से जूझ रहे केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने रामनवमी पर्व पर महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में आठ फीसदी की बढ़ोतरी की है।
अभी केंद्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन पर 72 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जो इस फैसले के बाद बढ़कर 80 फीसदी हो जाएगा। संशोधित महंगाई भत्ता एक जनवरी से लागू होगा।
विज्ञापन
इससे लगभग 80 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होने की संभावना है। इसमें लगभग 50 लाख मौजूदा कर्मियों के अलावा 30 लाख पेंशनर शामिल हैं।
इसके पूर्व सरकार ने सिंतबर 2012 में महंगाई भत्ते में सात फीसदी की बढ़ोतरी की थी। पिछले वर्ष दीपावली से पूर्व इसकी घोषणा की गई थी जबकि अगली बढ़ोतरी होली के आसपास होनी थी।
विज्ञापन