फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cylinder will be at market price up to Verification completed

वेरिफिकेशन पूरा होने तक बाजार भाव पर ही मिलेंगे सिलेंडर

Sat, 20 Oct 2012 12:45 AM IST
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
cylinder will be at market price up to Verification completed
सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा निर्धारित करने के बाद एक और तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। गैस एजेंसियों को निर्देश मिला है कि जब तक उपभोक्ता की पूरी तस्दीक नहीं हो जाती, तब तक उसे सब्सिडी वाला सिलेंडर न दिया जाए। अगर उपभोक्ता को तस्दीक से पहले सिलेंडर चाहिए होगा तो वह बाजार भाव पर ही उपलब्ध कराया जाए। यही नहीं, गैस कंपनियों ने नए कनेक्शन जारी करने पर लगाई गई रोक भी बरकरार रखी है। ऐसे में नए कनेक्शन लेने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
गैस एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि डबल कनेक्शन रखने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश मिला है कि नए उपभोक्ता की पूरी तरह से तस्दीक करने के बाद ही सब्सिडी वाला सिलेंडर जारी किया जाए। अगर उपभोक्ता ईमानदार निकलता है तो भी उसे कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


उसे जो पहला सिलेंडर मिलेगा, वह सब्सिडी वाले सिलेंडर में ही जोड़ दिया जाएगा। कहने का तात्पर्य यह है कि कनेक्शन के साथ मिले सिलेंडर को सब्सिडी वाले छह सिलेंडर के कोटे से घटा दिया जाएगा। अगर नए कनेक्शन पर एक सिलेंडर मिलता है तो उपभोक्ता को इसके बाद साल भर के लिए पांच सिलेंडर ही सब्सिडी पर मिल पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई समय सीमा तय नहीं
नए कनेक्शन के वेरिफिकेशन के लिए कोई समय सीमा भी तय नहीं है। यानी अगर उपभोक्ता को पहला सिलेंडर सब्सिडी पर चाहिए तो उसे वेरिफिकेशन का इंतजार करना होगा। चूंकि समय सीमा तय नहीं है, लिहाजा नए उपभोक्ताओं को परेशानी आना लाजमी है।  
 
नए कनेक्शन पर रोक बरकरार

गैस कंपनियों ने एजेंसियों को रेग्युलेटर तो उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, लेकिन नए कनेक्शन जारी करने पर रोक बरकरार रखने का निर्देश दिया है। यह रोक कब तक जारी रहेगी, इस बारे में कोई भी संकेत नहीं दिया गया है।  


कोट

गैस एजेंसियों को निर्देश मिला है कि नए कनेक्शन पर जारी सिलेंडर को सब्सिडी वाले सिलेंडर में ही गिना जाए। हालांकि इसके लिए पहले उपभोक्ता की वेरिफिकेशन जरूरी है। नए कनेक्शन पर रोक कब तक बरकरार रहेगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
- शशिकांत शर्मा, प्रधान, गुड़गांव गैस एजेंसी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed