फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cyclone hudhud: high alert in andhra pradesh and odisha.

'हुदहुद' की आहट से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

Fri, 10 Oct 2014 07:38 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
Cyclone hudhud: high alert in andhra pradesh and odisha.

आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से रविवार दोपहर में चक्रवाती तूफान हुदहुद के टकराने से पहले शनिवार को तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इस बीच पिछले साल इसी माह में आए फैलिन तूफान के बाद इस दूसरे भीषण चक्रवात से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक हुदहुद पोर्टब्लेयर और अंडमान निकोबार के लांग द्वीप को पार कर गया है। फिलहाल इसकी रफ्तार 67 किलोमीटर प्रति घंटा है। चक्रवात के विशाखापट्टनम से गोपालपुर के बीच 200 किलोमीटर के तट से टकराने की आशंका है। इससे करीब 500 किमी का इलाका प्रभावित होगा।
विज्ञापन

नवीन पटनायक ने वायुसेना की मदद मांगी

Cyclone hudhud: high alert in andhra pradesh and odisha.

हुदहुद के कारण इलाके में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हुदहुद की तबाही फैलिन जितनी गंभीर न हो।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर हुदहुद से निपटने के लिए वायुसेना की मदद मांगी है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि वायुसेना रविवार को आने वाले चक्रवाती तूफान हुदहुद से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद कर सकती है। इसलिए यदि वायुसेना को अलर्ट पर रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी आपातकालीन सेवा ली जा सके।

ओडिशा में छुट्टियां रद, आंध्र में विशेष दल

Cyclone hudhud: high alert in andhra pradesh and odisha.

आंध्र प्रदेश सरकार ने तटीय इलाकों के कलेक्टरों को चक्रवात से होने वाली तबाही से निपटने के लिए विशेष दल बनाने का निर्देश दिया है। वहीं ओडिशा सरकार ने सभी कर्मचारियों का अवकाश रद्द करते हुए कई विभागों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

केंद्र द्वारा राहत तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के प्रमुख अजित सेठ ने रविवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में मौजूद अपने करीब 5000 जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed