फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cyclone alert in odisha andra

ओडिशा-आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा

Thu, 10 Oct 2013 12:41 AM IST
एजेंसी/भुवनेश्वर
एजेंसी/भुवनेश्वर Updated Thu, 10 Oct 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cyclone alert in odisha andra

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले दो-तीन दिन में खतरनाक चक्रवाती तूफान तटीय इलाकों में कहर बरपा सकता है। वायुमंडल में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को उत्तरी अंडमान को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्वी और मध्य भाग में कायम हो गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि तूफान में 175-185 किमी रफ्तार की तेज हवा चल सकती है और भारी बारिश हो सकती है।

पोर्ट ब्लेयर से मिली रिपोर्ट के अनुसार अंडमान द्वीप में 78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिससे भारी वर्षा के आसार हैं।
विज्ञापन


अगले 12 घंटे में इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाके को कलिंगापटनम और पारादीप के बीच 12 अक्तूबर की रात पार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने तूफान के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों के कर्मचारियों की दशहरा की छुट्टी भी रद्दी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला कलेक्टरों को लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है।


ओडिशा के बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर, ढेकनाल, जाजपुर, कटक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम और गजपति जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आपदा राहत टीमें इन जिलों में तैनात की जाएंगी।

समुद्र में गए मछुआरों से तत्काल तट पर लौटने के लिए कहा गया है क्योंकि अगले 12 घंटों में समुद्र में मौसम बेहद खराब होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed