फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cycle track between Agra to Lion Safari.

'आगरा से लायन सफारी तक बनेगा साइकिल ट्रैक'

Sun, 06 Dec 2015 03:33 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
Cycle track between Agra to Lion Safari.

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बर्ड वॉचिंग के जरिये ग्रामीणों के आर्थिक विकास के लिए प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन


देश के पहले बर्ड फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर साल यह फेस्टिवल तो होगा ही, पर्यावरण प्रेमियों के लिए आगरा से लायन सफारी तक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। इस ट्रैक पर चलने वालों को प्रकृति के नजारों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
 
बाह के जरार में आयोजित फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पर्यावरण-पक्षियों से प्रेम करते हैं, वे टीवी-मोबाइल से मनोरंजन करने वालों के मुकाबले ज्यादा खुश और स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति में पक्षियों का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा देकर देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए प्रदेश को नया डेस्टीनेशन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रकृति-पक्षियों के निकट रहने वाले ज्यादा खुश'

Cycle track between Agra to Lion Safari.

पर्यावरण असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नदी में जब मछलियां मरने लगें तो समझ लेना चाहिए कि नदी का पानी खराब हो चुका है और जब आसपास पक्षी दिखना बंद हो जाएं तो यह वातावरण दूषित होने का संकेत है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रेम को इसका समाधान बताया।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया जलवायु परिवर्तन पर मंथन कर रही थी तब आगरा में बर्ड फेस्टिवल के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की तैयारी हो रही थी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरी दुनिया की तरह प्रदेश सरकार भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े कदम उठा रही है।

प्रदेश भर में एक दिन में रिकार्ड दस लाख पौधों का रोपण कराकर इसका अनुपम उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने आमजन में प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने तथा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से आगरा से लायन सफारी (इटावा) तक साइकिल ट्रैक के निर्माण की भी घोषणा की। बता दें कि बाह के चंबल सेंक्च्युरी में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल चल रहा है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed