फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cycle rally delhi to lucknow

PM का ख्वाब लिए नेताजी का प्रचार शुरू!

Sun, 23 Feb 2014 07:43 PM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
cycle rally delhi to lucknow

अखिलेश यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को लखनऊ के लिए रवाना किया। इस साइकिल रैली का मकसद सपा के पक्ष में माहौल बनाना है।

विज्ञापन


ये रैली करीब दो हफ्ते में लखनऊ पहुंचेगी। रविवार को जहां एक ओर मोदी पंजाब में, राहुल उत्तराखंड में और केजरीवाल हरियाणा में रैली कर रहे हैं वहीं अखिलेश ने भी रैलियों के इस सुपर संडे में सपाई तड़का लगा दिया।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक करीब 500 लोग इस साईकिल रैली में हिस्सा ले रहे हैं। अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि,"साइकिल चलती रहे।"

लोकसभा तक पहुंचाएगी साइकिल?

cycle rally delhi to lucknow

साइकिल ने टीपू को यूपी के सीएम की गद्दी पर तो बैठा दिया लेकिन देखना ये होगा कि क्या अब यही साइकिल मुलायम सिंह को पीएम की गद्दी पर बैठा पाएगी?

यूं तो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह कई बार अपनी इस इच्छा को खलेआम जग जाहिर कर चुके हैं। माना जाता है कि अखिलेश को सीएम की कुर्सी मुलायम ने इसीलिए सौंपी थी ताकि वे पीएम की कुर्सी पर निशाना लगा सकें।

अब लोकसभा का चुनाव बहुत दूर नहीं है और इस महासंग्राम के लिए सपा ने भी अपने अस्त्र-शस्त्र सिद्ध करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली से साइकिल रैली शुरू करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा काम करने में यकीन रखती है, कांग्रेस-बीजेपी की तरह प्रचार करने में नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed