फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cyber criminal gorup made Bogus Website of MHRD ministry

मोदी के नाम पर देशभर में ऐसे की जा रही थी ठगी

Wed, 03 Jun 2015 12:04 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली।
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली। Updated Wed, 03 Jun 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
cyber criminal gorup made Bogus Website of MHRD ministry

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के नाम पर ठगी का बड़ा व सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला था। वेबसाइट के जरिये लोगों को एमएचआरडी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा था। कई महीने से इस मामले की गोपनीय जांच की जा रही थी।

विज्ञापन


तफ्तीश के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में 1 जून को एफआईआर दर्ज की गई। शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री व स्मृति ईरानी की फोटो का इस्तेमाल कर ठगी करने का ये रैकेट बहुत बड़ा है। करीब 100 से ज्यादा लोग मंत्रालय से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शास्त्री भवन के अंडर सेक्रेटरी अरनब धाकी ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में की थी। इसके बाद तफ्तीश शुरू की गई। तफ्तीश में ये बात सामने आई कि किसी ने मंत्रालय की बोर्ड ऑफ ऑक्यूपेशनल सॉफ्ट स्किल एंड टेकिभनकल ट्रेनिंग वेबसाइट बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट में लोगों को एमएचआरडी में नौकरी का झांसा दिया गया और लोगों से मोटी रकम जमा करवा ली गई। मंत्रालय को मेल भेजकर एक पीड़ित ने बताया कि उससे 32 हजार रुपये ठग लिए गए।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

cyber criminal gorup made Bogus Website of MHRD ministry

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मंत्रालय में बंद पड़े एक लैंडलाइन नंबर को फिर से चालू करवाकर अरनब को अलॉट किया गया। इस नंबर पर बहुत ज्यादा लोगों के फोन आने लगे और लोगों ने मोटी रकम ऐंठने की शिकायत करना शुरू की। फर्जी वेबसाइट में इस लैंडलाइन नंबर को भी लिखा गया था।

जांच के बाद में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया है। जांच में ये भी पता लगा है कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री व ईरानी के फोटो व मंत्रालय के लैंडलाइन नंबर को इसलिए वेबसाइट पर डाल रखा था ताकि लोगों को लगे कि ये मंत्रालय की असली वेबसाइट है। शाखा का दावा है कि इस मामले में  जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। कुछ लोगों की पहचान हो गई है। आरोपी दक्षिण भारत के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed