{"_id":"f3e64288-84dd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cvc-recommends-penal-action-against-3-iit-professors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के तीन प्रोफेसरों पर कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईआईटी के तीन प्रोफेसरों पर कार्रवाई की सिफारिश
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने करोड़ों रुपए के ‘कोलनेट’ घोटाले में शामिल होने के आरोपी आईआईटी के तीन प्रोफेसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इनमें आईआईटी पटना के निदेशक भी शामिल हैं।
मालूम हो कि 2001 में कोल इंडिया लि. की आठ सहायक कंपनियों के डिजिटाइजेशन का काम आईआईटी खड़कपुर को सौंपा गया था जिसके 8.95 करोड़ के ठेके को देने में कई नियमों व शर्तों की अनदेखी की गई थी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीवीसी ने आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. अनिल के. भौमिक व प्रो. आरएन बनर्जी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व प्रो. पीपी चक्रवर्ती के खिलाफ साधारण दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
कड़ी कार्रवाई में इन शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त किया जाना शामिल है। सामान्य कार्रवाई में सरकारी कर्मचारी के अधिकार प्रतिबंधित किए जाते हैं व वेतन वृद्धि रोक दी जाती है। बनर्जी व चक्रवर्ती आईआईटी खड़कपुर में क्रमश: विभागाध्यक्ष व डीन के पद पर हैं।