{"_id":"047d723c-5514-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"current-rape-cases-hike-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदसलूकी से बाज नहीं आ रहे दरिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदसलूकी से बाज नहीं आ रहे दरिंदे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए देशभर में प्रयास हो रहे हैं मगर कुछ लोगों पर इसका बिल्कुल असर नहीं है। देश की राजधानी में महिलाओं से बदसलूकी थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को ऐसी दो घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन
पहली घटना तीस दिसंबर की है, जिसमें बवाना में कार सवार पांच लोगों ने घर में घुसकर 50 वर्षीया महिला से छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार रात नशे में धुत छह युवकों ने घर में घुसकर सीएस की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के पिता और भाई को पीटा और मां से भी बदसलूकी की। घर के बाहर भीड़ इकट्ठी होते देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
मंडावली में गैंगरेप, कोई गिरफ्तारी नहीं
वसंत विहार गैंग रेप के मामले के बाद लोगों में भड़के गुस्से ने यूपी की एक युवती को हिम्मत दी और उसने चुप्पी तोड़ते हुए अपने मंगेतर व उसके जीजा के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। इस युवती की मंगनी बीते वर्ष आठ जून को दिल्ली के दीपक गुप्ता से हुई थी।
इसी माह युवती घूमने के लिए दिल्ली आई और अपने रिश्तेदार के यहां ठहरी। दीपक ने उसे मिलने के बुलाया और मंडावली में अपने घर ले गया। यहां उसके जीजा अजय गुप्ता और दीपक ने उससे दुष्कर्म किया। शादी तोड़ने की धमकी के चलते वह अब तक चुप रही। मगर बाद में दीपक ने शादी से मुकर गया। अब देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध में उठी लहर ने उसे बल दिया और उसने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।