फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   curious case of murder of three person in meerut.

मेरठ: तिहरे हत्याकांड से तनाव, पुलिस तैनात

Thu, 09 Oct 2014 08:32 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
curious case of murder of three person in meerut.

जाकिर कॉलोनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में मारे गए तीनों लोगों के लिए केवल एक-एक गोली ही जानलेवा बनी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उमर, मुर्तजा और शाहिद को एक-एक गोली लगना आया है।

विज्ञापन


दोनों भाइयों और दूसरे पक्ष के शाहिद के शव का 12-12 घंटे के अंतराल पर पोस्टमार्टम कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों शवों को अलग-अलग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक पक्ष से मुर्तजा उर्फ मुंशी और उसके चचेरे भाई उमर तो दूसरे पक्ष से शाहिद मलिक की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में है तनाव

curious case of murder of three person in meerut.

दोनों पक्षों में कोई टकराव न हो, इसके चलते कार्रवाई के समय में भी काफी फासला रखा गया। उमर और मुर्तजा के शव का मंगलवार आधी रात 3 बजे पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि शाहिद के शव का बुधवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम हुआ।

शवों को दफनाने के दौरान एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ कोतवाली रूपेश सिंह, एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह पीएसी और आरएएफ के साथ मौजूद रहे। उमर और मुर्तजा को बुधवार सुबह जबकि शाहिद को शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उधर, इस वारदात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस, पीएसी और आरएएफ को अभी हटाने का फैसला नहीं लिया गया। जाकिर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दोनों बिरादरियों की अलग-अलग स्थानों पर बैठक चलती रहीं।

फिलहाल गिरफ्तारी नहीं

curious case of murder of three person in meerut.

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अभी गिरफ्तारी करने से बच रही है। इस केस में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के नौ-नौ लोगों को नामजद कराया था। जबकि 45 लोग अज्ञात बनाए गए। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि शाहिद पक्ष द्वारा कराई गई नामजदगी में उमर और मुर्तजा का नाम हटाया जा रहा है।

फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है। दोनों ही पक्ष नामजद हैं, इसलिए पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी, सोच समझकर करेगी।

सिर और पेट में मिली गोली
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि एक गोली उमर की छाती के आर-पार हो गई थी। जबकि मुर्तजा के पेट में गोली मिली। शाहिद के सिर में गोली मिली। तीनों गोली पिस्टल की बताई गईं। दो गोली सील कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed