फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

सहारनपुर में हालात सामान्य, कर्फ्यू में ढील

Mon, 28 Jul 2014 03:34 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

सहारनपुर में हालात में तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने बताया है कि रोजमर्रा की खरीदारी के लिए कर्फ्यू में चार घंटे के लिए ढील दी गई।

विज्ञापन


प्रशासन ने शहर को दो हिस्सों में बांट दिया है। नए शहर में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। पुराने शहर में दोपहर 3.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
विज्ञापन


सहारनपुर में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 35 से अधिक घायल हो गए थे। मामले में अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर

curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

कर्फ्यू में ढील के बाद नए शहर के इलाकों में लोग घरों के बाहर आ रहे है। बाजार में चहलपहल दिखाई दे रही है। रोजमर्रा की जरूरतों के साथ ही लोग ईद की खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं।

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि लोगों को जरूरत की चीजें खरीदने के लिए कर्फ्यू में छूट दी गई है। हालांकि छूट वाले इलाकों में भी सुरक्षा के सख्त इंतजामात हैं। उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

अफवाहों पर नियंत्रण की कोशिश

curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

प्रशासन अफवाहों पर नियंत्रण रखने की लगातार कोशिश कर रहा है। जिलाधिकारी ने बताया‌ कि रविवार की रात कई लोगों ने प्रशासन से संपर्क किया। उन्हे सही जानकारी देने का प्रयास किया गया।

संध्या तिवारी ने बताया कि अब तक रिपोर्ट की गईं 96 प्रतिशत घटनाएं अफवाह हैं और लोगों को वास्तविकता की जानकारी दी जा रही है।

गौरतलब है कि अफवाहों के कारण रविवार को शहर में तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। प्रशासन ने कर्फ्यू और दंगाइयों को देखते हुए गोली मारने का आदेश दिया है, इसके बाद भी कई इलाकों में आगजनी और पथराव की वारदातें हुईं।

38 लोगों को गिरफ्तार ‌किया गया

curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

रविवार को भी दंगाइयों ने कई इलाकों में पुलिस टीमों पर पथराव किया और गली-मोहल्लों में स्थित दुकानों में आगजनी की। पुलिस ने विभिन्न थानों में दंगाइयों के खिलाफ कुल नौ मामले दर्ज किए हैं। अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दंगे में गंभीर रूप से घायलों की संख्या 35 हो गई है। इसके अलावा झड़पों में भी 50 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।

तेज हो गई राजनीतिक बयानबाजी भी

curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

सहारनपुर मामले में राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हो गई हैं। भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर वोटबैंक की पॉलिटिक्स करने के आरोप लगाया है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी की विफलता पर जमकर बरसी है।

उत्तर प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि सहारनपुर मामले को विपक्षी दलों ने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की तो उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने जवाब में कहा है कि अखिलेश यादव सरकार चलाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। हर बात के लिए बीजेपी पर आरोप लगाने की उनकी आदत हो गई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस पीएसी और अर्धसैनिक बल

curfew relaxed for four hours in strife-hit Saharanpur ap

सहारनपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान सुरक्षा की कमान संभाले हैं।

आईक्यू (रिमोट चलित टोही यंत्र) के जरिए आसमान से भी निगरानी की जा रही है। यह पहला मौका है, जब दंगे में आईक्यू का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक इस जहाजनुमा यंत्र का इस्तेमाल सेना और पिछले साल केदारनाथ में आई त्रासदी के दौरान जंगलों में फंसे तीर्थयात्रियों की टोह लेने में किया गया था।

इस यंत्र में अत्याधुनिक कैमरा लगा है और इसका पूरा कंट्रोल आपरेटर के हाथ में रहता है। यंत्र के आसमान में उड़ने के साथ ही स्क्रीन पर आसपास के क्षेत्र की वीडियो फुटेज आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed