फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   curfew in ratlam

रतलाम:महिला पार्षद पर हमला, हिंसा, कर्फ्यू

Sun, 28 Sep 2014 08:00 AM IST
एजेंसी/रतलाम
एजेंसी/रतलाम Updated Sun, 28 Sep 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
curfew in ratlam

मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन ने कर्फ्यू स्थानीय महिला पार्षद यासमीन शेरानी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने के बाद हुए उपद्रव में दो लोगों की मौत के बाद लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश महिला सेल की उपाध्यक्ष और स्थानीय पार्षद यासमीन पर अज्ञात हमलावरों ने पीछे से हमला किया। उन्हें तुरंत इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद यासमीन के समर्थकों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


तोड़-फोड़ के साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं कपिल राठौर और विक्रम राठौर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही कपिल और विक्रम के सहयोगी पुखराज पर भी अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम और कपिल की मौत के बाद स्थिति और बिगड़ गई। स्थिति पर नजर रखने के लिए उज्जैन रेंज के आईजी मधु कुमार मौके पर पहुंच गए।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया। इसके साथ ही उज्जैन, इंदौर, मंदसौर और जरोरा से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाकर मौके पर लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed