{"_id":"8a9d9b50-7349-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"curfew-continues-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू, मोबाइल, इंटरनेट बंद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कश्मीर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू, मोबाइल, इंटरनेट बंद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 10 Feb 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद एहतियातन दूसरे दिन भी कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं को भी बंद रखा है।
विज्ञापन
कल की झड़पों और कर्फ्यू तोड़ने की घटनाओं के मद्देनजर घाटी में लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। गौरतलब है कि अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के विरोध में कश्मीर घाटी में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन
शनिवार को घाटी के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प और पत्थरबाजी में 23 पुलिसकर्मियों सहित 40 लोग जख्मी हो गए।
तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कल तड़के ही कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद भी कई स्थानों पर लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते रहे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और डीजीपी अशोक प्रसाद ने कल स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखें और शरारती व समाज विरोधी तत्वों को रियासत में अमन भंग करने का मौका न दें। वहीं, अलगाववादी संगठनों ने अफजल की फांसी के विरोध में चार दिन तक घाटी बंद रखने की घोषणा की है।