फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   culprit arrested in two girls suicide case.

छात्राओं के पीछे क्यों पड़ा था लोकेश?

Wed, 27 Aug 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 27 Aug 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
culprit arrested in two girls suicide case.

रोहतक के केवलगंज में 20 दिन पहले निकिता की स्कूटी सिंहपुरा कलां निवासी लोकेश की कार से टकरा गई थी। तभी से लोकेश निकिता और उसकी सहेली मधु का पीछा करता और उन्हें परेशान करता। आरोपी निकिता से दोस्ती करना चाहता था। यह खुलासा लोकेश ने पुलिस पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गांव के पास से ही सोमवार देर रात उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह गांव से भागने की फिराक में था। इसी युवक की लगातार छेड़छाड़ से तंग आकर 11वीं की छात्रा निकिता और 12वीं की छात्रा मधु ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार सुबह लोकेश को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बातें सामने आएंगी। लोकेश के पिता का निधन हो चुका है और मां हिसार बाईपास पर कपड़े की दुकान चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवारा किस्म का लड़का है लोकेश
लोकेश एक आवारा लड़का है। 12वीं में फीजिक्स और केमेस्ट्री में कंपार्टमेंट है। दिनभर बाइक लेकर शहर में घूमता रहता है। कभी-कभार दुकान पर मां का हाथ बंटवाता और बाकी समय आवारागर्दी करता।

और भी लड़कियों को करता था परेशान
लोकेश केवल निकिता और मधु को ही नहीं, शहर में घूमकर दूसरी लड़कियों को भी परेशान करता था। जिस तरह वह निकिता और मधु का पीछा करता, उसी तरह कुछ और लड़कियों के पीछे भी घूमता था। जब पानी सिर के ऊपर से उतर गया तो दोनों सहेलियों ने आत्महत्या कर ली।

रोहतक के सिटी डीएसपी करण गोयल ने कहा कि युवक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। युवक ने दोनों छात्राओं का पीछा करने की बात कबूली है। पूछताछ जारी है।

गमगीन माहौल में छात्राओं का अंतिम संस्कार

culprit arrested in two girls suicide case.

छेड़खानी से परेशान हो निकिता और मधु ने जान दे दी और दुनिया से अलविदा हो गईं। लेकिन दोनों सहेलियां पुलिस, प्रशासन और समाज के लिए जो सुलगता सवाल छोड़ गईं हैं, उसका जवाब किसी के पास नहीं है। बीच बाजार दो बेटियों के साथ कोई छेड़खानी करता है, लगातार छेड़ता है, लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता। बच्चियां खुद को इतना अकेला पाती हैं कि किसी से दर्द बयां नहीं कर पाती। आखिर क्यों वे बच्चियां लाखों की भीड़ में भी अकेली रह गईं..? इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं।

मंगलवार सुबह मधु व निकिता के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। मधु की मां शव से लिपट-लिपटकर रो रही थी और बार-बार बेसुध हो रही थी। बेटी की मौत से तड़पती मां को देख हर किसी की आंखें भर आईं। मधु के परिजनों ने जहां माता दरवाजा स्थित शमशान घाट में उसका अंमित संस्कार किया, वहीं निकिता के शव को उसके पैतृक गांव गुगाहेड़ी ले जाया गया। दोनों ही जगह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे से बढ़कर थी निकिता

11वीं की छात्रा रही निकिता के पिता सुखबीर ने कहा कि उसके तीन बच्चों में बेटा सबसे छोटा है। लेकिन निकिता ने इस बात की कमी कभी महसूस नहीं होने दी। वह बहुत ही समझदार और होशियार थी। जब हम घर से बाहर जाते तो वह अपने छोटे भाई व बहन का ख्याल रखती। घर का सारा काम भी करती। बेटी के इतना होनहार होने के कारण मेरी तो सारी चिंता ही खत्म हो गईं थी। लेकिन अब सब खत्म हो गया है।

हमारे लिए जी रही थी निकिता
भरे गले से सुखबीर कहते हैं कि निकिता अपने लिए नहीं बल्कि हमारे लिए जी रही थी। उसका एक ही सपना था कि वह मां-बाप का नाम रोशन करे। वह हमेशा कहती थी कि पापा मैं पढ़ लिखकर इतनी बड़ी अफसर बनूंगी कि आपका सिर फख्र से ऊंचा हो जाएगा। वह कभी किसी चीज के लिए जिद नहीं करती थी। उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही रहता था।

आरोपियों को मिले फांसी
सुखबीर ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। आंखों में आंसू लिए चालक सुखबीर अंतिम दम तक आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लड़ने की बात कह चुप हो जाते हैं।

दो सहेलियों की आत्महत्या के बाद जागी पुलिस

culprit arrested in two girls suicide case.

जींद रोड स्थित अनंतपुरम सोसायटी की दो सहेलियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। जिले के सभी कोचिंग व ट्यूशन सेंटरों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी होंगे। नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे लेकर एसपी सौरभ सिंह जल्द ही डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल से बातचीत कर आदेश जारी कराने की सिफारिश करेंगे। मंगलवार को एसपी ने महिला व छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा, कोचिंग व ट्यूशन सेंटरों के पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

कोचिंग सेंटरों का होगा रिकॉर्ड
जिला पुलिस के पास यह रिकार्ड ही नहीं है कि शहर में कितने कोचिंग व ट्यूशन सेंटर हैं। उनमें कितनी लड़कियां पढ़ने के लिए जा रही हैं। मगर अब एसपी ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि इन सेंटरों का रिकार्ड तैयार किया जाए तथा उनमें पढ़ने वाले बच्चों की पूरी जानकारी भी पुलिस के पास होनी चाहिए।

बड़ा बाजार में बढ़ाई जाएगी गश्त
एसपी ने मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर भी ज्यादा कोचिंग व ट्यूशन सेंटर हैं, वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बड़ा बाजार में कोचिंग सेंटर ज्यादा हैं, ऐसे में यहां पुलिसकर्मी ज्यादा तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed