फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   csat in Uttar Pradesh Public Service Commission pcs exams

सीसैट पर मंत्री की ‘ना’ पर भड़के प्रतियोगी

Sun, 27 Dec 2015 12:30 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
csat in Uttar Pradesh Public Service Commission pcs exams

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी हैं। प्रतियोगियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद फैसले में देरी के पीछे यही वजह है।

विज्ञापन


प्रतियोगियों ने मंत्रियों के इस रुख के विरोध में आंदोलन भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से 29 दिसंबर को बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इसके समर्थन में प्रतियोगियों की ओर से जगह-जगह सभाएं की गईं। प्रचार वाहन भी घुमाए गए।

सरकार ने साध रखी है चुप्पी

csat in Uttar Pradesh Public Service Commission pcs exams

सिविल सेवा की तरह पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग को लेकर प्रतियोगी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आयोग की ओर से भी इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है।

जबकि, जनवरी के पहले सप्ताह में पीसीएस-2016 के लिए नोटिफिकेशन होना है। प्रतियोगियों का कहना है कि सरकार में हस्तक्षेप रखने वाले एक मंत्री सीसैट को क्वालीफाइंग करने के पक्ष में नहीं हैं।

इसी वजह से सरकार ने आयोग के प्रस्ताव पर अभी तक फैसला नहीं लिया है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है और अब वे इस मुद्दे को लेक र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed