सीसैट पर मंत्री की ‘ना’ पर भड़के प्रतियोगी
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी हैं। प्रतियोगियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद फैसले में देरी के पीछे यही वजह है।
प्रतियोगियों ने मंत्रियों के इस रुख के विरोध में आंदोलन भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से 29 दिसंबर को बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है।
इसके समर्थन में प्रतियोगियों की ओर से जगह-जगह सभाएं की गईं। प्रचार वाहन भी घुमाए गए।
सरकार ने साध रखी है चुप्पी
सिविल सेवा की तरह पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग
को लेकर प्रतियोगी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आयोग की ओर से भी इसका
प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है।
जबकि,
जनवरी के पहले सप्ताह में पीसीएस-2016 के लिए नोटिफिकेशन होना है।
प्रतियोगियों का कहना है कि सरकार में हस्तक्षेप रखने वाले एक मंत्री सीसैट
को क्वालीफाइंग करने के पक्ष में नहीं हैं।
इसी वजह से सरकार ने आयोग के
प्रस्ताव पर अभी तक फैसला नहीं लिया है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है
और अब वे इस मुद्दे को लेक र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।