फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cs result declared

CS में यूपी के लाल ने लहराया परचम

Tue, 25 Feb 2014 11:34 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
cs result declared

द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने दिसंबर 2013 में आयोजित कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परीक्षा के तीनों वर्ग प्रोफेशनल, एक्जेक्टिव और फाउंडेशन वर्ग में पिछले साल की तरह इस सत्र में भी लड़कियों का दबदबा कायम रहा है।

सीएस टॉपर 2013 का खिताब मुंबई की व्रूसली प्रसाद कार्णिक के नाम रहा। व्रूसली ने प्रोफेशनल वर्ग में 71.13 फीसदी अंक लेकर देशभर में टॉपर का खिताब जीता है।
विज्ञापन

मुंबई के व्रूसली प्रसाद कार्णिक बने सीएस टॉपर

cs result declared

जबकि तमिलनाडू की स्वप्ना सारा कुरुविला ने 69.25 फीसदी अंक लेकर दूसरा और कोलकात्ता के सौरभ कोटेक ने 66.25 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

एक्जीक्यूटिव वर्ग के नए पाठ्यक्रम में कोलकात्ता के अविनाश संचेती 87.50 फीसदी अंक के साथ पहले, कोलकात्ता के ही प्रशांत राज शुक्ला 87 फीसदी अंक लेकर दूसरे और इंदौर के सिद्धांत दास 82.33 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

CS फाउंडेशन में मुरादनगर का सागर द्व‌ितीय

cs result declared

जबकि एक्जीक्यूटिव वर्ग के पुराने पाठ्यक्रम में पटियाला के हेमंत कुमार वार्ष्णेय ने 70.83 फीसदी अंक लेकर पहला, तमिलनाडू की पूनम जैन मांगीलाल 68 फीसदी अंक लेकर दूसरे तो भोपाल के सुनील तेजवानी 66.50 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम (ओएमआर) में पूना की अबोली गोबिंद पित्रे 84.50 फीसदी अंक लेकर पहले, उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के सागर सिंघल और चैन्नई के एंकत रमन रागोदमन 84 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे और पटियाला की आरूषि जैन, इंदौर के अली असगर तांबा वाला व पायल प्रकाश शाह 83.50 फीसदी अंक लेकर तीनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर विजेता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed