फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cs reached court by wheel chair.

राजस्थानः व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे सीएस

Fri, 12 Sep 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 12 Sep 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
cs reached court by wheel chair.

लगातार अनुपस्थित रहने से हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शुक्रवार को राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव महर्षि व्हील चेयर पर अदालत पहुंचे।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की सख्ती के बाद महर्षि अपनी कार से हाईकोर्ट पहुंचे और इसके बाद व्हील चेयर पर बैठकर अदालत परिसर में पहुंचे। महर्षि ने अनुपस्थिति का कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया था।

न्यायाधीश अजय रस्तोगी और न्यायाधीश जे.के. रांका की खण्डपीठ ने मुख्य सचिव के तीसरी बार भी अनुपस्थिति से नाराज होकर दो दिन पूर्व कहा था कि वे शुक्रवार को अदालत में पेश हों। वे अदालत तक दो पुलिस कर्मियों व सहयोगी का सहारा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यह है मामला
राजस्थान में जारी वकीलों की हड़ताल के कारण हाईकोर्ट में आरएएस से आईएएस में प्रमोशन के मामले की चल रही सुनवाई में सरकारी वकील लगातार अनुपस्थित रहे।

सभी मामलो में सरकारी वकीलों की अनुपस्थिति से लम्बित हो रहे मामलों से नाराज हाईकोर्ट ने कहा था कि अदालतों में सरकारी वकील अनुपस्थित हैं और सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने, सरकार की ओर से सरकारी वकीलों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जा रही है, इस पर मुख्य सचिव को शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed