{"_id":"d6e57f42-9256-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"crpf-to-recruit-3000-constables","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती करेगी सीआरपीएफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीन हजार कांस्टेबलों की भर्ती करेगी सीआरपीएफ
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 22 Mar 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा इंतजामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) स्थानीय स्तर पर करीब 3000 पुरुष एवं महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यों में यह रैली भर्ती अप्रैल माह के मध्य में शुरू होगी और मई के अंत तक चलेगी।
गौरतलब है कि सीआरपीएफ में राज्य स्तर पर की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती योजना को केंद्र सरकार ने अमली जामा पहनाया है।
सरकार की योजना है कि सीआरपीएफ में की जानी वाली कुल भर्तियों में से 30 फीसदी रिक्तियों को राज्य के स्थानीय लोगों से भरा जाए।
ये भर्ती रैलियां छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएंगी।
अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ सरीखे सुरक्षा बलों में स्थानीय लोगों की भर्ती करने से नक्सल प्रभावित राज्य के लोग मुख्यधारा में आ सकेंगे, साथ ही सुरक्षा बल को स्थानीय हालात के बारे में बेहतर जानकारी मुहैया करा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसी ही भर्तियां जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी की जाएंगी लेकिन फिलहाल सीआरपीएफ का ध्यान नक्सल प्रभावित राज्यों की तरफ ज्यादा है।
विज्ञापन