फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CRPF Soldier shot the officer

सीआरपीएफ जवान ने अधिकारी को गोली मारी, दो की मौत

Fri, 17 Jul 2015 07:35 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
CRPF Soldier shot the officer

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर धरना प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने साथी पर ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें साथी के अलावा नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। धरना-प्रदर्शन देखते हुए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


नालबाड़ी के उपायुक्त ओमप्रकाश ने कहा कि तिहू-सब डिविजन डिमांड कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 जाम कर दिया था, तभी वहां तैनात सीआरपीएफ जवान ने अचानक अपने साथी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


गोलीबारी करने वाले जवान की पहचान हवलदार अमल कुमार दास के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर डीआर बोरदोलई और छात्र हिमांग्शू तमुली की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर जवान से छीनी बंदूक,बच गई कई जानें

CRPF Soldier shot the officer

इस घटना में सीआरपीएफ के चार अन्य जवानों और एक प्रदर्शनकारी को भी गोली लगी है। इन्हें गंभीर स्थिति में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद मौके पर मची भगदड़ में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रकाश ने कहा कि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है लेकिन पता चला है कि सीआरपीएफ का जवान मानसिक रूप से परेशान है।

यह प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी नहीं थी। मौके पर मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त मृगेश बरुआ ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर जवान की बंदूक छिनी। इस तरह कई अन्य लोगों की जान बच गई। सीआरपीएफ ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed