CRPF जवान ने दिया ऐसा धोखा, जानकर चौंक जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले सीआरपीएफ के जिस जवान दशरथ कुमार को मृत मान लिया गया था, उसे दूसरी महिला के साथ हिमाचल प्रदेश में रहते हुए पकड़ा गया है।
दूसरी तरफ, उसकी पत्नी को पेंशन का लाभ मिल रहा है। बिहार के गया-पटना में तैनात दशरथ ने फरवरी 2012 में झुंझनू जिले के घर से एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद चला लेकिन न तो वह ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर आया।
पुरानी पत्नी को दिया धोखा
अप्रैल में उसके भाई ने उसक गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। सोमवार को पुलिस की एक टीम दशरथ और उसके साथ रहने वाली महिला को लेकर जयपुर आई है।
दशरथ को हाई कोर्ट में पेश किया गया। उसकी पत्नी को सीआरपीएफ से 17 लाख रुपये एकमुश्त मिले जबकि प्रति माह 12,000 रुपए का पेंशन भी मिल रही है।