फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Crop was raised then farmer dangerous step

फसल बर्बाद हुई, किसान ने उठाया खतरनाक कदम

Tue, 03 Mar 2015 12:04 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
Crop was raised then farmer dangerous step

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल से दुखी सुट्टा गांव के एक किसान ने सोमवार को खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने गांव जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम सुट्टा में रहने वाले तुलसीराम पटेल के पुत्र धीरेंद्र कुमार (36) का शव सोमवार की सुबह करीब नौ बजे खेत पर बबूल के पेड़ से बने फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पिछले सीजन में बारिश की वजह से उसकी फसल बर्बाद हो गई थी। बीते शनिवार व रविवार को दिन में हुई बेमौसम की बारिश से इस बार भी उसकी फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई। इससे वह सदमे में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से फसल खराब होने से था दुखी

Crop was raised then farmer dangerous step

रविवार की शाम वह बिना बताए घर से निकल गया था। सोमवार की सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों को उसका शव बबूल के पेड़ पर लटका दिखा।

मृतक के बडे़ भाई राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम से रविवार तक हुई बारिश के कारण धीरेंद्र परेशान था। मृतक के पास छह एकड़ कृषि भूमि थी। उसका पंद्रह वर्ष का एक पुत्र है।

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुशील कु मार सिंह, राजस्व निरीक्षक घनाराम वर्मा तथा लेखपाल पूरन सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष रुद्र सिंह ने खेत पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed