{"_id":"6c79a405f84913f47d9a0f15f9a26ab3","slug":"crocodile-enter-in-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब बाथरूम में मिला मगरमच्छ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब बाथरूम में मिला मगरमच्छ
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के आणंद जिले के सोजीतारा कस्बे में एक घर के बाथरूम में पांच फुट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया है। टाइम्स न्यूज नेटवर्क के मुताबिक पांच फुट लंबा मगरमच्छ एक रिहायशी कालोनी में स्थित घर के बाथरूम में घुस गया। यह घटना 21 जुलाई की है।
विज्ञापन
पटेल परिवार उस समय चौंक गया जब उनके घर के बाथरूम में यह पांच फुट लंबा मगरमच्छ पाया गया। पटेल परिवार के सदस्य भरत पटेल के मुताबिक जैसे ही वो बाथरूम में दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख कर चौंक गए।
विज्ञापन
Trending Videos
बड़ा हादसा होने से गया टल
बाथरूम में के एक कोने में पांच फुट लंबा मगरमच्छ था। मगरमच्छ को देखते ही उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। बाद में वन विभाग की टीम ने आकर उस मगरमच्छ को पकड़ा और आणंद जिले की मालाताज झील में छोड़ दिया।