फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   critics piling onto Xiaomi for the map

भारत का नक्शा बना श्याओमी की मुसीबत, भड़के चीनी

Sat, 31 Jan 2015 05:42 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
critics piling onto Xiaomi for the map

विदेशी कंपनियां भारत का गलत नक्शा दिखाकर कई बार विवादों में आ चुकी हैं, लेकिन इस बार एक विदेशी कंपनी भारत का सही नक्शा दिखाकर विवादों में आ गई। वैसे विवाद हमारे मुल्क में न होकर खुद उस कंपनी के मुल्क में हो रहा है।

विज्ञापन


मामला दरअसल चीनी कंपनी श्याओमी से जुड़ा है।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी ने हाल ही में दिल्ली में अपना एक प्रोडक्ट लॉन्च किया। लॉन्चिंग प्रोग्राम में कंपनी ने भारत का जो नक्शा दिखाया था, वह चीन के लोगों को अखर गया।
विज्ञापन


श्याओमी के एक अधिकारी हुगो बारा कार्यक्रम जब लोगों से बात कर रहे थे, उस समय उनके पीछे भारत का नक्शा दिख रहा था। वैसे तो नक्शा बिलकुल सही था, लेकिन चीनी लोगों को इस बात पर ऐतराज हो गया नक्शे में अरुणाचल प्रदेश भारत की सीमा में क्यों दिख रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से ही श्याओमी के खिलाफ सोशल मीडिया में खूब हंगामा हो रहा है। सोशल मीडिया में ये तक कहा जा रहा है कि श्याओमी अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए देश को भी बेच सकती है।

भारत है श्याओमी का महत्वपूर्ण बाजार

critics piling onto Xiaomi for the map

दरअसल चीनी सरकार का दावा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश को उनके देश का हिस्‍सा है। जबकि भारत सरकार इसे भारतीय क्षेत्र मानती है। श्याओमी के दिखाए गए नक्शे में अरुणाचल भारत में दिख रहा है, चीनियों को दिक्कत इसी बात से है।

श्याओमी के लॉन्चिंग कार्यक्रम की फोटो चाइनीज सोशल नेटवर्क वीबो पर बारा की तरफ से पोस्ट की गई थी। हालांकि, बाद में इसे डिलीट कर दिया गया, लेकिन इससे पहले इसे कई जगह पर सेव (सुरक्षित) कर लिया गया था।

वैसे क्वार्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार भी अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है, जिसे चीन अपने देश का हिस्सा कहता है। क्वार्ट्स ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश को पूरी तरह से भारत संचालित करता है और यहां पर रहने वाले सभी लोग भी भारतीय ही हैं।

आपको बता दें कि भारत श्याओमी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में हर सप्ताह करीब एक लाख स्मार्टफोन बेचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed