मोदी और आडवाणी पर भी दर्ज हैं केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से लोकसभा के लिए निर्वाचित भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी उन 10 सांसदों में शामिल हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले 66 उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता तोड़ने से लेकर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज थे। इन दागी 66 उम्मीदवरों में से 10 को जीत हासिल हुई है।
आडवाणी पर भी मुकदमा दर्ज
30 अप्रैल को अहमदाबाद में मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। मोदी वडोदरा सीट से 5.70 लाख मतों से चुनाव जीते हैं। गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी हैं।
इसके अलावा नवसारी से चुने गए सीआर पाटिल, पोरबंदर से चुने गए विट्ठल राडाडिया और सुरेंद्र नगर से चुने गए देवजी फतेपुरा के खिलाफ भी मुकदमे हैं। पाटिल पर वित्तीय धांधली के तीन मुकदमे हैं।
अन्य 10 सांसदों पर आपराधिक मामला दर्ज
राडाडिया के खिलाफ सबसे अधिक 10 आपराधिक मामले हैं। जूनागढ़ के सांसद राजेश चूडासामा, पंचमहल से प्रभातसिंह चौहान, अमरेली से नारन कछाडिया, बारदोली से प्रभू वासवा और आणंद से दिलीप पटेल के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
चूडामासा पर तीन आपराधिक मामले हैं, जबकि नारन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है।