फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   crime rate increase in cm akhilesh yadav's lucky city agra

अखिलेश के लकी शहर में आई अपराधों की बाढ़

Sat, 02 Jan 2016 05:32 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
crime rate increase in cm akhilesh yadav's lucky city agra

ताजनगरी में एक के बाद एक सनसनीखेज वारदात से जनता खौफजदा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए लकी इस शहर में बढ़ रहा अपराध भी प्रदेश सरकार के लिए बुरा संदेश दे रहा है। सीएम अखिलेश ताजनगरी आकर नित नई योजनाओं की घोषणा करते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बदमाशों के सामने बौनी साबित हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सीएम ने प्रदेश को सुहाने सपने दिखाने के लिए आगरा को ही चुना है। इसीलिए तमाम ड्रीम प्रोजेक्ट की लांचिंग यहीं से की जा रही है। लेकिन यहीं पर कुछ समय से अपराध बेकाबू सा हो गया है। वो भी तब जबकि यहां सात के दिन के भीतर सीएम दूसरी बार आने वाले हैं। अखिलेश यादव 29 दिसंबर 2015 को कौशल विकास मिशन के नियुक्ति पत्र बांटने के लिए आए थे।
विज्ञापन


अब चार जनवरी को एनआरआई सम्मेलन में आना है। इससे पहले बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत भी उन्होंने आगरा से ही की थी। ताजनगरी से दिया जाने वाला संदेश दूर तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद इसीलिए सीएम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यहां से शुरू कर रहे हैं। लेकिन यहां पर अपराध बढ़ रहा है, तो इसकी चर्चा भी दूर तक होगी। कहीं ऐसा न हो कि घोषणाओं पर बेकाबू अपराध भारी पड़ जाए और सीएम की योजना पर पानी फिर जाए। उन्हें क्राइम कंट्रोल के लिए भी कदम उठाने होंगे।

एक करोड़ की लूट

crime rate increase in cm akhilesh yadav's lucky city agra

कागारौल में हुई इस वारदात को पांच दिन हो गए। अभी तक कोई सुराग नहीं। लुटेरों के स्केच जारी किए जा चुके हैं।
लॉयर्स कालोनी का डाका
यूनिवर्सिटी लिपिक के घर पड़ी डकैती को चार दिन हो गए। इसमें भी बदमाशों के स्केच जारी करने के आगे कोई काम नहीं कर पाई है पुलिस।
मऊ रोड पर 30 लाख की लूट
जूता सोल फैक्ट्री में तीन दिन पहले लूट हुई। पुलिस ने चोरी दर्ज की। इसमें भी किसी तरह का सुराग नहीं मिला है अभी तक।
मंत्री आवास पर फायरिंग
इसमें तो आरोपी नामजद हैं। उनके नाम और पते मालूम हैं। लेकिन अभी तक एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है पुलिस।

और भी हैं चुनौतियां
1. महिलाओं से पर्स लूटने वाला गैंग लगातार वारदात कर रहा है। पुलिस न घटना रोक पा रही है और न गिरोह पकड़ा जा रहा है।
2. खंदारी में ग्रोवर दंपति की हत्या को एक महीना 17 दिन हो गए हैं। पुलिस ने केस ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कातिल खुले घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed