फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Criminal History of Uber Cab Driver Shiv Kumar Yadav

बलात्कारी शिव की करतूत पर क्या कहना है मां-बाप का?

Tue, 09 Dec 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 09 Dec 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Criminal History of Uber Cab Driver Shiv Kumar Yadav

दिल्ली में एनालिस्ट युवती से दुराचार करने के आरोपी शिव कुमार की करतूत से गांव में रह रहे मां-बाप शर्मिंदा है तो गांव के लोग भी उसकी चर्चा आते ही उसे लानत दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार शिव कुमार की आदतें शुरू से ही खराब हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में दुराचार करने वाले युवक के थाना एलाऊ के रामनगर का मूल निवासी होने का खुलासा होने के बाद से यह गांव सुर्खियों में आ गया है। उसके पिता रामनाथ सिंह यादव रिटायर्ड शिक्षक हैं।
विज्ञापन


शिवकुमार के सबसे बड़े भाई राकेश की आठ साल पहले हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर का भाई लवकुश मंदबुद्धि है। तीसरे नंबर के भाई कुंवर पाल सिंह ने चार साल आत्महत्या कर ली थी। शिवकुमार सबसे छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार की शादी किशनी क्षेत्र की रहने वाली मुन्नीदेवी से हुई है। उसके दो बेटियां हैं। इसके अलावा दो बहनों की शादी क्रमश: मथुरा और एटा में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि भाई कुंवर पाल की मौत के बाद शिव अपने भाई की पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। उसके बाद घर वालों से उसके ज्यादा संबंध नहीं रहे।

दुराचार की वारदात में शिवकुमार का नाम सामने आने के बाद से शिवकुमार के मां-बाप शर्म के चलते किसी भी ग्रामीण से बातचीत तक नहीं कर रहे हैं।

'बेटे ने जो किया उसकी सजा मिले'

Criminal History of Uber Cab Driver Shiv Kumar Yadav

रेप के शिवकुमार के पिता रामनाथ सिंह यादव और मां गंगाश्री की आंखों से बेटे की करतूत पर बात करते हुए आसूं छलक आए। रामनाथ का कहना है कि बेटे की करतूत ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है।

वे उसके इस घिनौने कृत्य से शर्मिंदा हैं। वे किसी भी सूरत में बेटे की पैरवी करने दिल्ली नहीं जाएंगे। उसने जो किया है उसकी सजा उसे भुगतनी होगी। मैं क्या कोई भी उसे इस कृत्य के लिए माफ नहीं करेगा। उसके इस कृत्य पूरा परिवार शर्मिंदा है।

मां गंगाश्री का भी कहना है कि बेटे ने जो किया उसकी सजा उसे जरूर मिले। शिव कुमार की आपराधिक प्रवृत्ति के चलते गांव में अधिकांश लोग उससे डरते थे।

आए दिन वह कोई न कोई अपराध को अंजाम देता रहता था। उसकी मनचले पन से सभी वाकिफ थे्। इसके चलते गांव की लड़कियां और महिलाएं उससे विशेष खौफ खाती थीं। अगली स्लाइड में पढ़िए शिव की क्राइम हिस्ट्री।

शिवकुमार की क्राइम हिस्ट्री

Criminal History of Uber Cab Driver Shiv Kumar Yadav

दिल्ली कैब रेप शिवकुमार का कोई पहला अपराध नहीं है ‌बल्कि इससे पहले भी वह कई संगीन अपराध कर चुका था।

2003---------------------354/523 में रिपोर्ट
2003---------------------गुंडा एक्ट की कार्रवाई
2006---------------------आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, लूट की थी, वादी नहीं आया।
2008---------------------110जी में पाबंद, साल भर के लिए
2009---------------------गुंडा एक्ट में फिर कार्रवाई
2013---------------------354 में कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed