फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   crime graph Suddenly increased in Bihar.

क्या बिहार में फिर से बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ?

Fri, 02 Jan 2015 09:13 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
crime graph Suddenly increased in Bihar.

बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपहरण, लूट के साथ-साथ हत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जहां वैशाली जिले के हाजीपुर में सरेआम 10 लाख की लूट को अंजाम दिया गया, वहीं मुंगेर जिले के दशरथपुर स्टेशन पर अज्ञात अपराधियों ने फरक्का एक्सप्रेस में दरवाजा खुले रहने पर हुए मामूली विवाद के बाद विशेष सहायक पुलिस सेवा के दो जवानों को गोली मार दी।

पुलिस अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस वारदात में एक पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर हालत में दूसरे जवान को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राज्य पुलिस के अधीन विशेष सहायक पुलिस इकाई के दो कर्मचारियों की हत्या के बाद रेलयात्रियों में भय व्याप्त हो गया।

ट्रेन में फायरिंग, दो पुलिसकर्मियों की मौत

crime graph Suddenly increased in Bihar.

पिछले सप्ताह भी सशस्त्र अपराधियों ने सहरसा जिले में एक रेलगाड़ी में यात्रियों में नकदी और लाखों रुपये के सामान छीन लिए थे और इसका विरोध करने वाले एक यात्री को गोली मार दी थी।

इधर, हाजीपुर से मिली जानकारी के अनुसार पटना स्थित प्रेम प्रकाश राय कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार 10 लाख रुपये लेकर जैसे ही हाजीपुर स्टेशन के नजदीक पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है।

सभी बाइक पर सवार थे और रुपये  लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में लूट की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 31 दिसंबर को ही गार्ड को गोली मारकर महिंद्रा फाइनेंस के 15.25 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed