कांग्रेस के टिकट से सितारों का भी इंकार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मैदान में कांग्रेस के पास शायद उम्मीदवारों का टोटा पड़ गया है। एक तरफ पार्टी के कई दिग्गज चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है तो कई स्टार चेहरों ने लोकसभा चुनाव में उतरने का पार्टी का प्रस्ताव नकार दिया है।
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह के अलावा अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
सचिन ने भी किए हाथ खड़े
उधर, बनारस से मोदी के खिलाफ सचिन तेंदुलकर को उतारने की भी अटकलें उड़ी, मगर संसदीय कार्य राज्यमंत्री और सचिन के दोस्त राजीव शुक्ला ने कहा है कि तेंदुलकर को चुनाव मैदान में उतारने की खबर बेबुनियाद है।
युवराज सिंह ने भी नकारा
सहवाग, सचिन, हरभजन के अलावा युवराज सिंह के पास भी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन युवराज सिंह ने इसे सिरे से नकार दिया।
सितारों के अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह, चिदंबरम, एके एंटनी और कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।