{"_id":"870c4f7856869b8ea9b0182700ad688b","slug":"cricketer-surmit-singh-died-after-falling-from-train-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर सुरेश रैना के क्रिकेटर दोस्त की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ट्रेन से गिरकर सुरेश रैना के क्रिकेटर दोस्त की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
रणजी खिलाड़ी और क्रिकेटर सुरेश रैना के दोस्त सुरमीत सिंह की पंजाब के केसरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सुरमीत 16 अक्टूबर को अंबाला से ट्रेन में बैठकर मेरठ आ रहे थे। अंबाला से 20 किमी दूर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
जीआरपी से मिली सूचना के बाद अंबाला पहुंचे सुरमीत की मौत परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
पीएनबी में काम करने वाले सुरमीत के भाई सनी पुत्र परमजीत सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले सुरमीत सिंह (35) बिजनेस के सिलसिले से लुधियाना गए हुए थे। काम खत्म करके 16 अक्टूबर को अंबाला से ट्रेन से मेरठ लौट रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे फोन पर ट्रेन से गिरकर उनके मरने की सूचना जीआरपी ने दी। परिजन वहां पहुंचे। सनी ने बताया कि भईया के सिर पर सिर्फ चोट का निशान था। इसके अलावा कोई निशान नहीं था।
विज्ञापन
आखिर वह ट्रेन से खुद गिरे या किसी ने उन्हें धक्का दिया। यह सवाल उनके गले नहीं उतर रहा है।
रणजी मैच में रैना संग की थी बल्लेबाजी
सुरमीत के भाई सनी ने बताया कि 2000-2001 के दौरान 35 वर्षीय सुरमीत ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया। वहां उन्होंने वर्तमान में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ क्रिकेट खेली थी।
उन्होंने एक रणजी मैच भी खेला, जिसमें अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन इसके बाद क्रिकेट से मन हट गया और बुलंदशहर में आकर बिजनेस को आगे बढ़ाना शुरू कर लिया।