क्रिकेटर श्ामी की हमसफर बनीं हसीन जहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर समी अहमद और बंगाल की मॉडल हसीन शुक्रवार को ‘हमसफर’ बन गए।
शुक्रवार को शाम चार बजे समी अहमद के गांव सहसपुर अलीनगर में निकाह हुआ जबकि रात में मुरादाबाद के पांच सितारा होटल हॉलीडे रीजेंसी के बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन हुआ।
प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों के साथ ही चुनिंदा अधिकारी, सगे संबंधी और समी अहमद के खास मित्र मेहमान बने।
चुन्नी और लहंगा में थी हसीन
हसीन ने डिजायनर सुर्ख लाल रंग की चुन्नी और लहंगा पहना हुआ था जिसमें खूबसूरत मोतियों और सितारों के साथ सुनहले धागे की बारीक कारीगरी थी। वह अपनी मां के साथ होटल तक पहुंची थीं।
समी अहमद ने क्रीम कलर की डिजायनर शेरवानी पहनी थी जिसमें ऊपर से सुर्ख लाल रंग के दुपट्टा था।
पिता तौसीफ अहमद दावत के इंतजाम की व्यवस्थाओं की कमान खुद ही संभाल रखी थी। आने वाले मेहमानों का इस्तकबाल के साथ उनकी मेहमाननवाजी में जुटे रहे।
खास व्यंजनों का इंतजाम
मेहमानों के लिए यूपी के कुछ खास व्यंजनों के साथ साउथ इंडियन और बंगाली जायके का इंतजाम था।
प्रदेश सरकार में मंत्री महबूब अली, कमाल अख्तर के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, समी अहमद के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
13 जून को समी अहमद की बहन का भी निकाह होगा।
साल भर पहले हुई थी दोस्ती
कभी बंगाल की ओर से क्रिकेट खेलने वाले समी अहमद की हसीन से मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी।
इंडियन टीम का हिस्सा बनने के साथ यह मुलाकातें बढ़ती गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई।
कुछ समय पहले सोशल साइट्स पर हसीन के साथ अपनी फोटो सहित लव कमेंट कर समी अहमद ने अपने प्यार को जगजाहिर किया था।