फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cricketer bhuvneshwar is accused of fraud of eighty lakh rupees

जमीन विवाद में क्रिकेटर भुवी के पिता के खिलाफ हंगामा

Wed, 23 Sep 2015 10:55 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
cricketer bhuvneshwar is accused of fraud of eighty lakh rupees

यूपी के मेरठ में क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और उसके पिता के खिलाफ मंगलवार को 80 लाख रुपये हड़पने में नामजद आरोपियों ने डीआईजी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि क्रिकेटर के पिता गलत तरीके से 25 बीघा जमीन कब्जाना चाहते थे।

विज्ञापन


उधर, क्रिकेटर के पिता ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी पर स्टे लेने हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट ने 14 दिन की आरोपियों को मोहल्लत दी कि या तो जमीन का बैनामा करे या फिर पुलिस उनको गिरफ्तार कर जेल भेजे।
विज्ञापन


करीब दो महीने पर क्रिकेटर भुवी और उसकेपिता कृष्णपाल सिंह ने बुलंदशहर के अगौता थानाक्षेत्र के बरारी में रणवीर सिंह की 25 बीघा जमीन का सौदा किया था। रणवीर सिंह अपने भाई और भतीजे की हत्या केमामले में जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

cricketer bhuvneshwar is accused of fraud of eighty lakh rupees

कृष्णपाल जमीन का बैनामा करने से पहले 80 लाख रुपये दे चुके थे। पैसा पहुंचने के बाद रणवीर ने बैनामा करने से मना कर दिया था। कृष्णपाल की तहरीर पर आठ अगस्त को इंचौली थाने में रणवीर, उसकी पत्नी देवेंद्री, बेटा अरविंद और बेटी बबली के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपियों ने क्रिकेटर भुवी और उसके पिता पर आरोप लगाया कि वह रणवीर की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। जिसकेचलते उन्होंने बैनामा करने से मना किया।

इस मामले को लेकर मंगलवार को नामजद आरोपी देवेंद्री दर्जनों लोगों केसाथ डीआईजी ऑफिस पहुंची। देवेंद्री ने आरोप लगाया कि उन पर लगाए 80 लाख रुपये का गबन करने का आरोप गलत है। इसकी जानकारी पर भुवी केपिता कृष्णपाल भी डीआईजी ऑफिस पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed