फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Creepy the scene: Who was killed the woman supposed to pay?

खौफनाक मंजर : महिला को दर्दनाक मौत देने वाला था कौन?

Sun, 17 May 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 May 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
Creepy the scene: Who was killed the woman supposed to pay?

दक्षिण-पूर्व जिले के तुगलकाबाद में महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के ऊपर धारदार हथियारों से दर्जनों वार के साथ कई जगह से काटा हुआ था और शव नग्नावस्था में पड़ा था।

विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शनिवार शाम तक महिला के हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था और न ही हत्या के उद्देश्य के बारे में कुछ पता लग सका।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव केडवा थाना सिघावली अहीर बागपत, यूपी निवासी प्रदीप कुमार (31) आरजेड 2664, गंगा अपार्टमेंट गली नंबर-25 तुगलकाबाद विस्तार में पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। वह सैमसंग कंपनी में कंसलटेंट हैं। इस समय उनकी ड्यूटी एनआईटी फरीदाबाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर थे धारदार हथियार के निशान

Creepy the scene: Who was killed the woman supposed to pay?

शुक्रवार सुबह वह ऑफिस चले गए। दिन में उन्होंने ऑफिस से पत्नी रेखा को फोन किया, मगर रेखा ने फोन नहीं उठाया। शाम को जब वह ऑफिस से घर पहुंचे तो घर की कुंडी बाहर से बंद थी। कुंडी खोलकर वह घर के अंदर गए।

बेडरूम की लाइट जलाई तो उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में बालकनी के दरवाजे के पास मृत पड़ी थी। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर का पूरा सामान बिखरा था। रेखा का शव नग्नावस्था में पड़ा था।

पूरे बेडरूम में खून ही खून बिखरा था। रेखा के हाथों की नसें, गर्दन काटी हुई थीं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियार के निशान हैं। बताया जा रहा है कि रेखा तलाकशुदा थी। बताया जा रहा है कि प्रदीप रेखा का तीसरा पति था। दूसरे पति को भी उसने छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed