{"_id":"f702491e-6f00-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"created-fake-accounts-on-facebook-of-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जयाप्रदा का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Tue, 05 Feb 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस पर आपत्तिजनक सामग्री भी डाल दी गई।
विज्ञापन
फेसबुक पर अकाउंट बनने के बाद फेसबुक यूजर्स ने इस पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया। मामले का खुलासा होने पर जयाप्रदा सोमवार को मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ एक जाने-माने नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अभिनेत्री की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जयाप्रदा के आर्थिक अपराध शाखा पहुंचने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन