फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   crackers were burst at Prithviraj Road after Bihar results says Mani Shankar Aiyar

'भाजपा की हार पर आडवाणी के घर पर फूटे पटाखे'

Fri, 13 Nov 2015 01:45 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
crackers were burst at Prithviraj Road after Bihar results says Mani Shankar Aiyar

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार खत्म हो जाएगी। पहले ही खुदकशी कर ले तो अलग बात है। अय्यर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक सेमिनार में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की करारी हार पर पाकिस्तान में नहीं, बल्कि लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पृथ्वीराज रोड पर जरूर पटाखे फूटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार पराजय के बाद भाजपा में बगावत शुरू हो गई है।

यूपी में गठबंधन पर क्या बोले मणिशंकर अय्यर

crackers were burst at Prithviraj Road after Bihar results says Mani Shankar Aiyar

बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में किसी तरह के गठबंधन बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश चुनाव में अभी समय है।

उन्होंने कहा कि असम में चुनाव होने जा रहा है। तरुण गगोई ने कहा है कि जैसा बिहार में हुआ है, असम में भी होना चाहिए।

हालांकि अय्यर ने चलते-चलते यह जरूर कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का गठबंधन जरूरी है। उल्लेखनीय है कि बिहार में कंग्रेस ने जदयू और राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जिसके वे 27 सीटें जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed