फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cpm leader slept on note bundles

लाल सलाम? नोट की गड्डियों पर सोते माकपा नेता

Sat, 19 Oct 2013 04:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
cpm leader slept on note bundles

त्रिपुरा में भारतीय मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के एक नेता बुरे फंस गए लगते हैं। एक स्थानीय चैनल पर प्रसारित वीडियो फुटेज में उन्हें करेंसी नोट के बंडल पर लेटे हुए दिखाया गया है, जिससे पार्टी के लिए आफत खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम दिखाई गई फुटेज में जोगेंद्रनगर के स्थानीय कमेटी सदस्य समर अचारजी (42) यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि किस तरह उन्होंने तीन अगरतला म्युनिसिपल काउंसिल वार्ड में 2400 किफायती टॉयलेट का निर्माण करवाकर बीते साल में 2.5 करोड़ रुपए कमाए हैं।
विज्ञापन


समर कह रहे हैं, "मैंने बैंक खाते से 20 लाख रुपए निकाले थे, क्योंकि मैं पैसों से भरे बिस्तर पर सोने का ख्वाब पूरा करना चाहता था। मैं उन कॉमरेड की तरह नहीं, जो लंबी-चौड़ी प्रॉपर्टी होने के बावजूद ईमानदार होने का नाटक करते हैं।" वह पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा स्थानीय समिति के सचिव समर चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी इस मामले की जांच करेगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


विपक्षी दल कांग्रेस ने माकपा नेताओं और मंत्रियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। घटना के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोगेंद्रनगर में धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed