फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cpm is depend upon state government to win election

तो सरकार के सहारे चुनाव जीतेगी CPM!

Sat, 05 Apr 2014 11:53 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
cpm is depend upon state government to win election

देश में वामपंथियों के अकेले गढ़ पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अबकी लोकसभा की दो सीटों के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सीपीएम उम्मीदवारों की जीत का जिम्मा सरकार पर है। राज्य सरकार नहीं बल्कि मुख्यमंत्री मानिक सरकार पर। सरकार ही इस लाल किले में सीपीएम और सरकार का पर्याय हैं।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिल रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सीपीएम ने अबकी बार दो नए चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने त्रिपुरा पश्चिम सीट पर युवा नेता शंकर प्रसाद दत्त को उम्मीदवार बनाया है और त्रिपुरा पूर्व पर युवा आदिवासी नेता व राज्य के उद्योग मंत्री जितेंद्र चौधरी को।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी नए चेहरों को मैदान में उतारा है। इन दोनों सीटों के लिए क्रमश: सात और 12 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। सीपीएम वर्ष 1996 से ही राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतती रही है। लेकिन वर्ष 2004 के मुकाबले पिछले लोकसभा चुनावों में उसे मिलने वाले वोटों में 10.72 फीसदी की गिरावट आई थी। शायद इसी वजह से पार्टी ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार दे रही विकास की दुहाई

cpm is depend upon state government to win election

पहले यहां कांग्रेस ही सीपीएम की पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी थी। लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस भी राज्य में अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रही है। पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर, भाजपा भी यहां मैदान में है। मुख्यमंत्री मानिक सरकार की छवि और कामकाज ही राज्य में सीपीएम का सबसे बड़ा हथियार है।

इसी के सहारे पिछले विधानसभा चुनावों में वाममोर्चा भारी मतों से जीतकर सत्ता बरकरार रख सका था। अबकी भी पार्टी को यहां सरकार का ही सहारा है। सीपीएम ने यहां विकास कार्यों, उग्रवाद पर अंकुश, रोजगार, सांप्रदायिक सद्भाव और गरीबी हटाने को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है।

वहीं, राज्य में पहचान बनाने उतरी तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सरकार की नाकामी और आधारभूत सुविधाओं की कमी को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियां कर चुकी हैं।

सीपीएम का दबदबा

cpm is depend upon state government to win election

राज्य में उग्रवाद पहले के मुकाबले कुछ कम जरूर हुआ है। लेकिन कुछ इलाकों में यह अब भी चिंता का विषय है। दोनों सीटों पर मैदान में उतरने वाली भाजपा ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बदलाव की अपील की है।

अगर राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो सीपीएम का यहां काफी दबदबा है। राजनीतिक विश्लेषक धीरेन चक्त्रस्वर्ती का कहना है कि विपक्षी राजनीतिक दल यहां एक-दूसरे के वोट काटेंगे। लेकिन सीपीएम का वोट बैंक जस का तस है। इसलिए उसको दोनों सीटों पर कब्जा बनाए रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रतन चक्रवर्ती का कहना है कि विपक्षी राजनीतिक दलों की आपसी खींचतान से यहां सीपीएम को फायदा हो रहा है। अब हम बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed