{"_id":"c65c2463a5f8db7c4e7db847af587911","slug":"cpm-and-cpi-tie-break-with-aiadmk","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में टूटा एक महीने पुराना गठबंधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तमिलनाडु में टूटा एक महीने पुराना गठबंधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर अन्नाद्रमुक के टालू रवैये से खीजे माकपा और भाकपा ने उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने के फैसले को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इस तरह राज्य में मुख्यमंत्री जयललिता की नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक से एक महीना पुराना गठजोड़ भी खत्म हो गया।
सीटों के बंटवारे पर अन्नाद्रमुक की ओर से देर करने के बाद दोनों वामपंथी दलों के नेताओं ने मिलकर गठजोड़ खत्म करने का फैसला किया है। अब राज्य में सिर्फ भाकपा और माकपा ही मिल कर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों के राज्य सचिव जी रामकृष्णन और डी पांड्यन ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं से सीटों के बंटवारों पर बातचीत हुई लेकिन समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
लिहाजा राज्य में अन्नाद्रमुक से चुनावी गठजो़ड़ खत्म हो चुका है।