फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CPI demand life imprisonment for Yakub Memon

माकपा नहीं चाहती मेमन की फांसी, मांगी उम्र कैद

Wed, 22 Jul 2015 09:21 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
CPI demand life imprisonment for Yakub Memon

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी नहीं देने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मेमन ने आत्मसमर्पण किया था और अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन


इस आधार पर उसकी दया याचिका स्वीकार कर लेनी चाहिए। पार्टी ने याकूब मेमन को फांसी की जगह उम्रकैद देने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के क्यूरेटिव पीटिशन रद्द करने के बाद मेमन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास दया याचिका दायर की है। उसके पास फांसी से बचने का यह अंतिम मौका है।
विज्ञापन

कहा, महाराष्ट्र के राज्यपाल को स्वीकार कर लेनी चाहिए दया याचिका

CPI demand life imprisonment for Yakub Memon

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए माकपा ने कहा कि धमाके के मुख्य दोषियों की तरह भागने के बजाय मेमन ने भारतीय अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने, मुकदमे का सामना करने और साजिश के बारे में जानकारी देने का रास्ता चुना।

इसके बाद भी उसे अकेले मौत की सजा दी गई, जबकि मुख्य अपराधी कई हैं। मेमन की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलना न्याय के हित में होगा। पार्टी मौत की सजा को खत्म करने के पक्ष में रही है।

इसलिए मेमन की दया याचिका को स्वीकार कर लिया जाना चाहिए। माकपा ने अपनी मांग के समर्थन में राजीव गांधी के हत्यारों का उदाहरण दिया है।

पार्टी ने मुंबई धमाकों को घृणित आतंकवादी हमला बताते हुए कहा है कि घटना के दोषियों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और उन्हें कानून के तहत दंड दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed