{"_id":"e994b180-d658-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"cp-joshi-resigns-from-upa-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी जोशी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीपी जोशी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन के इस्तीफे के बाद रविवार को रेल मंत्री सीपी जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभालने के साथ-साथ रेल मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे।
दोनों मंत्रियों के इस्तीफ को अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि माकन और सीपी जोशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद केंद्रीय कैबिनेट में संभवतः सोमवार को फेरबदल के आसार हैं। मंत्रीमंडल में युवा नेताओं को अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन