{"_id":"3b50794c-5b33-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"court-summons-owaisi-on-feb-4-in-another-hate-speech-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने ओवैसी से कहा, 'दो-दो राम' आए हैं तुम्हें बचाने","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जज ने ओवैसी से कहा, 'दो-दो राम' आए हैं तुम्हें बचाने
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए ओवैसी को अब इसी तरह के एक अन्य मामले में स्थानीय कोर्ट ने समन जारी कर 4 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में अकबरुद्दीन की तरफ से दो वरिष्ठ वकील डीवी सीताराम मूर्ति और रामचंद्र राव कोर्ट में पेश हुए। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि आपने राम को भी नहीं बख़्शा और आज दो-दो राम आप को बचाने आ गए हैं।
विज्ञापन
एलबी नगर की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बलराम ईश्वर यादव की शिकायत पर संज्ञान लिया। यादव ने एक ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वीडियो में एमआईएम नेता ने कथित रूप से एक संप्रदाय विशेष के खिलाफ उकसाने वाला भाषण दिया था।
विज्ञापन
8 जनवरी को गांधी अस्पताल से गिरफ्तार ओवैसी के खिलाफ पिछले माह दिए भड़काऊ भाषण के मामले में देशद्रोह, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। एमआईएम विधायक ओवैसी को आदिलाबाद जिला जेल में रखा गया है। इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।