{"_id":"667f7f9c2c751d32f4e28a626e939a55","slug":"court-summons-against-eight-people-including-mukesh-ambani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्लान ए बेबी' एप्स पर मुकेश अंबानी को समन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'प्लान ए बेबी' एप्स पर मुकेश अंबानी को समन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मोबाइल में लिंग निर्धारण के तरीके सिखाने वाला एप्स डालना रिलायंस मोबाइल के लिए महंगा साबित हुआ।
विज्ञापन
कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए रिलायंस इंफोकॉम के एमडी मुकेश अंबानी समेत कंपनी के आठ लोगों के खिलाफ समन जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंफोकॉम ने अपने सभी मोबाइल के आर वर्ल्ड में एक एप्स डाला था जिसका नाम 'प्लान ए बेबी' था।
इस एप्स में गर्भधारण के समय लिंग निर्धारण के तरीके बताए गए थे, ताकि भ्रूण का पता चल सके। इस तकनीक के लिए कंपनी ने एक चाइनीज कलैण्डर को आधार बनाया था।
रिलायंस फोन में 'प्लान ए बेबी' नामक एप्स को पीएनडीटी एक्ट के दायरे में होने का दावा करते हुए अधिवक्ता रविशंकर ने कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 के तहत याचिका दायर की थी।