{"_id":"3e7ab74bb728c3d08e77065e3dcd0c1c","slug":"court-seeks-report-from-police-on-midnight-raid-led-by-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में मालवीय नगर में छापे के दौरान विदेशी युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट का एक और मामला अदालत में पहुंच गया।
विज्ञापन
युगांडा की युवती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, सोमनाथ के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
साकेत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि युवतियों की शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने उन्हें 25 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
याची के अधिवक्ता राकेश सहरावत ने अदालत को बताया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीड़ का नेतृत्व मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती कर रहे थे और उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे।
उन्होंने पुलिस को शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अत: इन सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।