फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Court orders DNA test on cow to settle ownership dispute

‘DNA टेस्ट तय करेगा मालिक कौन’

Wed, 08 Jan 2014 12:39 AM IST
एजेंसी/कोल्लम
एजेंसी/कोल्लम Updated Wed, 08 Jan 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Court orders DNA test on cow to settle ownership dispute

केरल में एक अनोखा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुनालुर जिले की एक स्थानीय अदालत ने दो महिलाओं के एक गाय पर मालिकाना हक जताने संबंधी विवाद को हल करने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

कोर्ट के आदेश के बाद गाय को सोमवार को पशु अस्पताल लाया गया और उसके रक्त के नमूने लिए गए। नमूनों का मिलान गाय की मां के डीएनए से किया जाएगा, जो दावा करने वाली महिलाओं में से एक के पास है।

दरअसल, एक महिला गीता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खेतों में चरने गई उसकी गाय और बछड़े को जबरन दूसरी महिला शशिलेखा ने अपने अहाते में बांध लिया है।

शशिलेखा के गाय और उसके बछडे़ को वापस करने से इनकार करने के बाद गीता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, मगर उसका कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद गीता इस मामले को कोर्ट में लेकर गई।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने डीएनए जांच का आदेश दिया। नमूने तिरुवनंतपुरम स्थित राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी को भेजे गए हैं। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed