फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   court case detail

यहां मिलेगी देशभर के लंबित मुकदमों की जानकारी

Sun, 20 Sep 2015 10:03 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
court case detail

देशभर में लंबित मुकदमों की जानकारी अब आपसे बस एक क्लिक दूर होगी, क्योंकि इसके लिए एक राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) की शुरुआत कर दी गई।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति एमबी लोकुर ने शनिवार को देशभर के जनपद न्यायालयों के लंबित मुकदमों की समेकित जानकारी पर आधारित एक पोर्टल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


एनजेडीजी पोर्टल के आ जाने से अब मुकदमों के संबंध में पारदर्शिता आएगी। पोर्टल के माध्यम से आम जनता को मुकदमों की जानकारी हासिल हो सकेगी।

इसके लिए नेशनल ईकोर्ट पोर्टल पर जाकर ‘ecourts.gov.in’ पर लॉग इन करना होगा। इससे आपको जनपद न्यायालयों के लंबित मुकदमों की समेकित जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश ने किया एनजेडीजी पोर्टल का उद्घाटन

court case detail

वहीं एनजेडीजी के मुताबिक इस समय जनपद न्यायालयों के 2.7 करोड़ मुकदमों में से 1.94 मुकदमे विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित हैं, इसमें मध्य प्रदेश और दिल्ली का आंकड़ा शामिल नहीं।

इन दोनों राज्यों का डाटा अभी जोड़ा नहीं जा सका है। कुछ अदालतों के कंप्यूटराइज न होने के कारण आंकड़ा शामिल नहीं किया गया है।

कोर्ट के सांख्यिकी आंकड़ों को प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा। इसमें दीवानी और आपराधिक मुकदमों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यह लंबित अवधि के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में विभाजित होगा। जैसे, दो वर्ष तक, दो से पांच साल के बीच, पांच से 10 साल के बीच और 10 वर्ष से अधिक के मुकदमे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed