{"_id":"868ced26-28c2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"court-asked-delhi-police-to-answer-on-kanda-s-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांडा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
नयी दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 03:34 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से लिखित जवाब मांगा है। गीतिका शर्मा आत्महत्या कांड में जेल में बंद गोपाल गोयल कांडा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने आपत्ति उठाई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई में दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी ने पुलिस को 19 नवंबर को अगली सुनवाई तक अपना पक्ष रखने को निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा ने कांडा की जमानत याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने इस आधार पर जमानत मांगी है कि उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। लेकिन आरोपी ने जमानत याचिका के साथ आरोप पत्र की प्रति नहीं संलग्न की है, जिस पर मुझे भारी आपत्ति है।
विज्ञापन
निचली अदालत ने गीतिका के इस वर्ष मार्च में गर्भवती होने की पुलिस रिपोर्ट के बाद मामले की और जांच की आवश्यकता जताते हुए कांडा की जमानत याचिका 20 सितंबर को खारिज कर दी थी। कांडा ने एक नवंबर को निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय मे चुनौती दी थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है एयर होस्टेस गीतिका के आत्महत्या के मामले में कांडा ने 18 अगस्त को पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया था। गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह कांडा की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रही है। वह पांच अगस्त को अशोक विहार स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी।