फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Couple turns wedding reception into blood donation camp

वर-वधू ने खून देकर मनाया शादी का जश्न

Fri, 07 Jun 2013 07:39 PM IST
केंद्रपाड़ा/एजेंसी
केंद्रपाड़ा/एजेंसी Updated Fri, 07 Jun 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
Couple turns wedding reception into blood donation camp

हर युवा आजकल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग कर रहा है। ऐसे में एक नवविवाहित दंपति ने अपने शादी के रिसेप्शन में रक्तदान कर नया उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक वेडिंग रिसेप्शन में वर सुवेंदु कुमार प्रताप और वधू सुचित्रा जेना समेत मेहमानों ने रक्तदान किया।

चंडोल गांव के सुवेंदु प्रताप ने बताया कि परिवार के कुछ लोग पहले रिसेप्शन में रक्तदान शिविर को लेकर हिचक रहे थे लेकिन मेरे पिता ने आगे बढ़ने का हौसला दिया।
विज्ञापन


उनकी हौसला अफजाई की बदौलत सबसे पहले मैंने रक्तदान किया और उसके बाद मेरी पत्नी ने।

इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इसमें हिस्सा लिया। बकौल सुचित्रा उन्होंने पहली बार रक्तदान किया। मुझे काफी खुशी है कि इससे किसी की जिंदगी बच सकती है। शिविर में 31 लोगों ने अपना रक्त दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed