फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Couple living together will be presumed married rules supreme court

लिव इन में रहने वालों को शादीशुदा माना जाएगा: SC

Mon, 13 Apr 2015 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाली, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाली, दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
Couple living together will be presumed married rules supreme court

लिव इन में रहने वाले अविवाहित जोड़ों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अविवाहित जोड़ा लिव इन में एक पति-पत्नी की तरह रहते हैं तो उन्हें कानूनी रूप से विवाहित माना जाएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि पुरुष पार्टनर की किसी कारण से मौत हो जाती है तो उसकी महिला साथी को उसकी संपत्ति का उत्तराधिकारी मानी जाएगा।

दो जजों न्यायामूर्ति एमवाई इकबाल और न्यायमूर्ति अमितवा रॉय की बेंच ने मामले की सुनावाई करते हुए कहा कि साथ रहने वाले जोड़े अपने शादी की वैधता अधिकार मांग सकते हैं जबकि विरोधी पक्ष को इस तरह की शादी अवैध साबित करने के लिए सबूत पेश करना होगा।

विज्ञापन

लंबे समय तक सहवास होना शादी ही है

Couple living together will be presumed married rules supreme court

कोर्ट ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि कानून शादी के पक्ष में है रखैल रखने के पक्ष में नहीं। जब एक महिला और पुरुष लगातार और लंबे समय तक सहवास करते हैं तो उन्हें शादी-शुदा माना जाएगा।

साथ ही बेंच ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों पर जो काफी समय साथ रहने के बाद संबध को कानूनी चुनौती देता उस पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

कोर्ट का यह फैसला संपत्ति विवाद के उस मामले में आया है जिसमें एक शख्स ने अपने दादा की संपत्ति पर दादा की प्रेमिका का अधिकार न होने का दावा किया था। इस मामले में शख्स का दादा पत्नी की मौत के बाद करबी पिछले 20 साल से एक महिला के साथ रह रहा था जिसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति पर महिला ने अपना अधिकार जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed